About Us

अल्फा ओमेगा फिशरी की शुरुआत छिन्दवाड़ा जिले के उमरेठ तहसील के डोमरी ग्राम में नवम्बर 2021 में हुई। अल्फा ओमेगा फिशरी का उदेश्य मतस्य पालन (मछली पालन) व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ना हैं। मतस्य पालन के लिए लोगों में जागरूकता लाना एवं मतस्य पालन करने के लिए प्रेरित करना हैं। मतस्य पालन की सही जानकारी प्रदान कर मतस्य पालन को सही ढंग से करने में सहयोग करना हैं। अल्फा ओमेगा फिशरी का मतस्य पालन करना एवं मतस्य पालन से संबंधित सभी सेवाओं को लोगों तक सरलता से पहुॅचाना प्रमुख उद्देष्य हैं। अल्फा ओमेगा फिशरी स्वयं मतस्य पालन कर अपने आप को मजबूत करने के साथ – साथ, जिन कृषक बंधुओं के पास अनुपयोगी भूमि हैं, उस भूमि पर मतस्य पालन करने के सभी संभव प्रयास कर रही हैं, एवं अपने कृषक बंधुओ को आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा बनने मे सहयोग कर रही हैं। इसके अतिरिक्त बेरोजगार युवाओं को मतस्य पालन व्यवसाय में सेवायें प्रदान कर रोजगार की नई राह दिखा रही  हैं।